कुंदरकी। बृहस्पतिवार को कुंदरकी ब्लॉक के ग्राम भैसोड़ में राष्ट्रीय मानव पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ जिसमें संगठन की मजबूती को लेकर रणनीति बनाई गई।
पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के आवास पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश शेट्टी ने कहा कि हमारे पर समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ रही है और उनको हक दिलाएगी।
उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां में जुटने और बूथ स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा करने पर जोर दिया।
प्रदेशाध्यक्ष महावीर सिंह रोंसा ने पार्टी की नीतियां बताईं और आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की गई। सम्मेलन में राष्ट्रीय संगठन मंत्री रणवीर सिंह, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष मंजू भंडारी, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी त्रिलोक मौर्य, राष्ट्रीय महासचिव अतुल कुमार, प्रेमपाल सैनी प्रधान, प्रेरणा, योगेश, सतपाल, मोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।