फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बहनों ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर/मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र की एक कालोनी निवासी दो सगी बहनों ने मंगलवार रात जहरीला पदार्थ पी लिया। उपचार के दौरान बड़ी बहन की मौत हो गई, जबकि छोटी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

ज्वाला नगर चौकी इंचार्ज प्रशांत कुमार ने बताया कि सिविल लाइंस क्षेत्र के लक्ष्मीनगर में सीआरपीएफ जवान का परिवार रहता है। परिवार में केवल चार बेटियां ही हैं। मंगलवार रात बड़ी बहन और छोटी में किसी बात पर लड़ाई हो गई। गुस्से में आकर दोनों बहनों ने घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। थोड़ी देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिवार वालों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर दोनों को मुरादाबाद रेफर कर दिया। मुरादाबाद के अस्पताल में उपचार के दौरान बड़ी की सांसें थम गईं जबकि छोटी की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ जवान की कई साल पहले मौत हो चुकी है जबकि एक साल पहले सड़क हादसे में उनकी पत्नी का भी देहांत हो गया था। चारों बहनों का गुजारा पिता की पेंशन से चलता है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि किशोरी का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर जांच की दिशा तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें