फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समेत दो संक्रमितों की मौत, आठ नए पॉजिटिव केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हॉटस्पॉट इलाकों में सर्वे करने वाली आशा वर्कर और एसपीओ कार्यालय में तैनात सिपाही समेत कोरोना के आठ नए पॉजिटिव केस आए हैं। इनमें रिपोर्ट आने से पहले ही टीएमयू में एक महिला और अधेड़ व्यापारी की मौत हो गई। दोनों मृतकों को बुखार, गले में दर्द की शिकायत थी। जिले में आठ नए केस के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 371 और मृतकों की सख्ंया 17 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि केजीएमयू से 18 जून को भेजे गए 197 सैंपल की रिपोर्ट जारी हुई। इनमें आठ पॉजिटिव और 189 निगेटिव आए हैं। पॉजिटिव मरीजों में कंजरी सराय निवासी 62 वर्षीय व्यापारी और सराय फारुख अगवानपुर निवासी 45 साल की महिला की रिपोर्ट आने से पहले ही मौत हो गई। मृतक व्यापारी की कंजरी सराय में परचून की दुकान है। बुखार की शिकायत पर पांच दिन पहले उसे टीएमयू में भर्ती कराया गया था। अचानक सांस लेने में तकलीफ होने पर वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया। रात करीब एक बजे व्यापारी ने दम तोड़ दिया। सिविल लाइन निवासी महिला को भी बुखार की शिकायत पर टीएमयू में भर्ती कराया गया था। महिला गृहणी बताई जा रही है। रिपोर्ट आने से पहले महिला ने भी दम तोड़ दिया। सीएमओ ने बताया कि दोनों मृतक डायबिटीज से पीड़ित थे।
एसएसपी कार्यालय स्थित अभियोजन कार्यालय में तैनात 30 वर्षीय सिपाही भी पॉजिटिव आया है। सिपाही के साथ ड्यूटी करने वाले एक पुलिस कर्मी के शुक्रवार को पॉजिटिव आने के बाद एसएसपी कार्यालय को दो दिन के लिए बंद किया गया है। सिपाही सम्राट अशोक नगर में रहता है और मूलरूप से बुलदंशहर का है। लाइनपार माता मंदिर के पास रहने वाली 42 साल की आशा वर्कर संक्रमित आई है। आशा वर्कर हॉटस्पॉट क्षेत्र नागफनी, हरपाल नगर, मालवीय नगर में सर्वे ड्यूटी कर रही थी। ड्यूटी के दौरान ही बुखार से पीड़ित हो गई। सिविल लाइन क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय रेलवे कर्मी भी पॉजिटिव आया है। कर्मी रेल चौकी का प्रभारी है।
विज्ञापन

टीडीआई सिटी निवासी संक्रमित दवा के थोक व्यवसायी की दुकान में काम करने वाले तीन कर्मचारी भी पॉजिटिव आए हैं। व्यवसायी की बुद्ध बाजार में दवा की थोक दुकान है। 27 साल और 25 साल के दोनों कर्मचारी गोविंद नगर और 25 वर्षीय तीसरा कर्मचारी बंगला गांव का रहने वाला है। बंगला गांव का कर्मी दुकान में ही बैठता था, जबकि दो कर्मचारी फील्ड में फुटकर दुकानों को आर्डर पर दवा की सप्लाई करते थे। दवा व्यवसायी और उसका बेटा गुरुवार को ही पॉजिटिव आए हैं, जबकि पत्नी पहले से संक्रमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें