मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के सिरकोई भूड़ में नलकूप आपरेटर की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। घर के पास ही गली में खून से लथपथ हालत में उसका शव पड़ा मिला तो सनसनी फैल गई। पोस्टमार्टम में स्पष्ट हुआ है कि सिर में ईंटों के प्रहार से हत्या की गई है। जांच में सामने आया है कि उसने अंतिम फोन कॉल साढ़ू को की थी। पुलिस ने शक के आधार पर साढू़ पर हत्या का मकदमा दर्ज किया है।
मझोला के सिरकोई भूड़ में नगर निगम से सेवानिवृत्त राम कुमार का परिवार रहता है। रामकुमार का बड़ा बेटा शिव कुमार जलकल विभाग में संविदा पर पंप आपरेटर था। जबकि छोटा बेटा राज कुमार फैक्टरी में नौकरी करता है। शिव कुमार की पत्नी रीनू ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार रात पौने बारह बजे शिव कुमार पंप चलाने के लिए घर से निकले थे। भाई राज कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह पांच बजे पड़ोस में रहने वाली उसकी मौसी वीरवती ने गली में शिव कुमार की लाश पड़ी देखी। उसके शोर मचाने पर राज कुमार और उसके परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस घटना से परिवार में चीख पुकार मच गई। शिव कुमार की लाश के पास ही ईंट पड़ी थी। जिस पर खून लगा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। एसपी सिटी अमित आनंद और एएसपी दीपक भूकर ने घटनास्थल का मुआयना किया और परिवार के लोगों से पूछताछ की। एएसपी दीपक ने बताया कि शिव कुमार के मोबाइल पर अंतिम कॉल उनके साढू़ मोनू निवासी लाइन पार की कॉल थी। पौने बारह बजे कॉल किए जाने की पुष्टि हुई है। भाई ने शक के आधार पर साढ़ू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। इससे पहले भी कॉल करने और अधिक घर आने जाने के वजह की वजह से शिव कुमार और उसके साढूू के बीच झगड़ा हो चुका था। शिव कुमार की पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पति ने दो लोगों से पैसे उधार लिए थे। उन्होंने उसे देख लेने की धमकी दी थी। एएसपी ने बताया कि हर एंगल पर जांच की जा रही है।
सिर पर किए ताबड़तोड़ हमले, घटनास्थल उतना खून नहीं मिला
मुरादाबाद। अपर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि ईंट पर खून लगा हुआ है। शिव कुमार के सिर, चेहरे पर कई हमले किए गए थे। उसके सिर की हड्डियां टूट गई हैं। लेकिन मौके पर उतना खून नहीं मिला है। इस एंगल पर भी जांच की जा रही है कि कहीं दूसरी जगह हत्या करने के बाद यहां लाश तो नहीं फेंकी गई।
रात ग्यारह बजे तक पी शराब
मुरादाबाद। शिव कुमार की पत्नी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात ग्यारह बजे तक उसके पति ने घर में शराब पी थी। पौने बारह बजे उनके पास एक कॉल आई। इसके बाद वह बोले कि मैं पंप चलाने के लिए जा रहा हैं। इसके बाद पत्नी रीनू, उसके चारों बच्चे सलौनी, राधिका, आर्यन और टुकटुक हो गए थे। सुबह पांच बजे शोर शराबा बचने पर वह जागी।
----
फोरेंसिक टीम ने भी मौके से लिए सैंपल
मुरादाबाद। हत्या की सूचना मिलने पर एसपी सिटी अमित आनंद मौके पर पहुंच गए और परिवार से पूछताछ कील। इसके बाद फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने जांच पड़ताल की। मौके से नमूने भरे। इसके बाद शव पोस्टमार्टम का पोस्टमार्टम कराया।
-----