फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और संक्रमित मिले, सक्रिय केस चालीस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को जिले में दो और संक्रमित मरीज मिले। दोनों कांठ क्षेत्र के रहने वाले हैं। संक्रमितों में युवक युवती शामिल हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या अब चालीस हो गई है।
विज्ञापन

पिछले पांच दिनों से लगातार कोरोना पॉजिटिव केस मिले रहे हैं। मार्च के सोलह दिनों में जिले में 53 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। बुधवार को आई रिपोर्ट में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ये दोनों मरीज कांठ क्षेत्र के हैं। इसमें 25 वर्षीय युवक और 22 वर्षीय युवती शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 11945 हो गई है। इसमें से 11714 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या चालीस पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें