फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम में लापरवाही पर एआरटीओ मुरादाबाद, संभल और रामपुर को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में बुधवार को कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह भड़के उठे। उन्हें परिवहन विभाग में मुरादाबाद केे एआरटीओ अंबुज कुमार, संभल एआरटीओ अंबरीश कुमार और रामपुर के एआरटीओ सुरेंद्र सिंह की राजस्व वसूली की कार्य प्रगति खराब मिली। उन्होंने तीनों एआरटीओ को सुधार करने की चेतावनी दी। साथ ही लापरवाही पर आबकारी विभाग के अधिकारियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कमिश्नरी सभागार में बुधवार को कर करेत्तर एवं राजस्व प्राप्ति की मंडलीय समीक्षा की। उन्होंने व्यापार कर, स्टांप, परिवहन, आबकारी, विद्युत, खनन, सिंचाई, वन, मत्स्य, चकबंदी वादों का निस्तारण, अवैध खनन, मंडी परिषद, बांट एवं माप आदि की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मंडलायुक्त ने आबकारी विभाग को संभल में कार्य प्रगति में सुधार लाकर माह के अंत तक प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विद्युत देयों की समीक्षा करते हुए खराब जिलों में कार्य प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। सभी अपर जिलाधिकारियों को विद्युत देयों की वसूली के साथ ही विभागीय बिजली बिलों का तत्काल भुगतान कराने का निर्देश दिया।
वन विभाग को प्रवर्तन की कार्यवाही कर राजस्व प्राप्ति के निर्देश दिए। सार्वजनिक उपयोग की भूमि के रिव्यु करने के साथ ही पांच साल से पुराने राजस्व वादों को लंबित न रखने के निर्देश दिए। नगर निकायों में राजस्व वसूली की असंतोषजनक स्थिति पर प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कहा कि लापरवाही से कार्य करने वाले अधिशासी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विरासत के मामले दर्ज करने के लिए अभियान चलाएं। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन बीएन यादव एवं संबंधित विभागों के मंडलीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण दिखा तो होगी कार्रवाई
कमिश्नर ने नगर निगम आयुक्त संजय चौहान से कहा है कि नेशनल हाईवे की सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। सर्विस रोड पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न रहे। दुकानों के बाहर दुकानदार सामान न फैलाएं और अनावश्यक ठेले, वाहन न खड़े हों। इसके लिए समय समय पर प्रवर्तन की कार्रवाई करते रहें। कहा कि कुछ दिन बाद वह खुद निकलेंगे और मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण दिखा तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।
संभल और रामपुर में भूमाफिया शून्य दर्शाने पर हुए खफा
कमिश्नर भू माफिया घोषित करने को लेकर गंभीर दिखे। उन्होंने कहा कि भू माफिया पोर्टल पर वादों की संख्या संभल और रामपुर में शून्य देख नाराजगी जताई। कहा कि ठीक से समीक्षा करें और भूमाफियाओं पर कार्रवाई करें।
संभल में अवैध खनन पर चेतावनी
संभल में खनन पट्टा न होने पर कमिश्नर ने हैरानी जताई। कहा कि इसका तात्पर्य है कि संभल में अवैध खनन हो रहा है। खनन अधिकारी शिव दयाल सिंह को चेतावनी देते हुए खनन पट्टे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने खनन में 12 करोड़ के सापेक्ष 9 करोड़ 30 लाख की राजस्व प्राप्ति होने पर इस माह में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें