भटावली की गोशाला में मंगलवार को फिर से दो बीमार गोवंश ने दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य पशुओं की स्थिति गंभीर है। गोशाला में अब तक सात गोवंश की मौत हो चुकी है, हालांकि मंगलवार को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने मंगलवार को गोशाला का निरीक्षण किया। केयरटेकरों को बेहतर व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं।
भटावली स्थित अस्थाई गोशाला में मंगलवार को फिर से दो बीमार गोवंश की मौत की सूचना पर मुख्य पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ. सुनील दत्त टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने सामने मृत पशुओं को गड्ढे में दबाया और हरा चारा,गुड,चौकर भूसे को चारागाह में डलवाया। इसके बाद उन्होंने गोशाला की व्यवस्थाओं को चेक किया। कुछ स्थानों पर साफ सफाई कराई और ठंड के लिए टाट टप्पर की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
डॉ. सुनील दत्त ने बताया कि गोशाला में 138 गोवंश थे, इनमें से दो की मृत्यु हो गई थी। जिनको गड्ढे में दवा दिया गया। दो की मृत्यु दो दिन पहले हुई थी, मरने वाले गोवंश वृद्ध,कमजोर और पहले से बीमार थे। इनका तभी से इलाज किया जा रहा था। एक अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है, इसमें बीमार गोवंश को रखा गया है।
इनसेट
सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
अगवानपुर। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील दत्त ने बताया कि भटावली की अस्थाई गोशाला सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। गोशाला गेट से लेकर चारागाह में तक कमरों से लैस कर दी गई है। सभी कमरों को विकास भवन के कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। गोशाला की निगरानी विकास भवन से होगी, यदि कोई भी पशु बीमार दिखेगा तो उसको तुरंत इलाज की व्यवस्था की जाएगी।