फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किरन हत्याकांड के दो और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Jun 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनाठेर। थाना क्षेत्र के नगलिया मशकूला की महीने भर पहले लापता हुई बीटीसी छात्रा किरन की हत्या कर उसकी लाश को खुशहालपुर थाना छज़लैट क्षेत्र में फेंक दिया गया। घटना को उसके शादीशुदा प्रेमी केहर सिंह ने अंजाम दिया था जिसमे अब सोमवार को पुलिस ने दो आरोपी तरेश कुमार और मनीष निवासी टोडी वाजिदपुर थाना डिडौली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मैनाठेर थाना क्षेत्र के नगलिया मशकूला निवासी रामपाल ने 31 मई को दिए शिकायत पत्र में जानकारी देते हुए बताया था कि बेटी किरन रामगंगा विहार स्थित आरएसडी एकेडमी से बीटीसी कर रही थी। 20 मई को छात्रा अपने घर से यह बताकर निकली थी कि कॉलेज से उसका टूर जा रहा है। इसके बाद से छात्रा लापता थी। उसके मोबाइल पर संपर्क नहीं हुआ तो पिता ने मैनाठेर थाने में तहरीर देकर जानकपुर निवासी केहर सिंह के खिलाफ बहला फुसला कर भगा ले जाने का केस दर्ज करा दिया था।
पुलिस ने बीते बृहस्पतिवार को पुलिस ने केहर सिंह को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की तो बताया कि उसने छात्रा की हत्या कर दी है। उसकी लाश उसने वैगनआर कार से छजलैट क्षेत्र में नन्हेड़ा-खुशहालपुर के बीच नदी में फेंकी है। पुलिस आरोपी को छजलैट लेकर नदी किनारे पहुंच गई।
विज्ञापन

आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने हत्या के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमे दो आरोपी फरार थे पुलिस उन दोनों तरेश कुमार पुत्र रामगोपाल, मनीष पुत्र हुकम सिंह निवासी टोडी वाजिदपुर थाना डिडौली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें