फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में लूट और चोरी की घटनों को अनजाम देने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जीआरपी ने ट्रेनों में जहरखुरानी और चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिर बदमाशों को शनिवार को दबोच लिया। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी रेल अपर्णा गुप्ता ने अपराध की रोकथाम के लिए अभियान चलाया है। अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक रेलवे थाना जीआरपी ने शनिवार को रेलवे स्टेशन के केबिन के पास स्थित पंप के पास से रेल मंडल में जहरखुरानी, चोरी व लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को गिरफ्तार किया। जीआरपी के पकड़ में आए बदमाशों के पास से चोरी के दो मोबाइल 15 हजार रुपये और 40 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज है।
विज्ञापन

जीआरपी टीम की गिरफ्त में आए बदमाशों की पहचान मैराज गांव बसवरिया भीहता थाना नगर बैतिया पश्चिम चंपारण बिहार राजू शाह उर्फ राजीव कुमार निवासी शेखपुरवा पगडीदयाल जिला पूर्वी चंपारन बिहार हुई है। पुलिस पुछताछ में मैराज और राजू शाह उर्फ राजीव कुमार ने बताया कि वह दोनों मिलकर आनंद विहार से मुरादाबाद,गोरखपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों में बैठकर यात्रा के दौरान यात्रियों से मेलजोल बढ़ाकर उनका विश्वास जीतते थे। इसके बाद रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों पर चाय या कोल्डड्रिंक आदि में नशीला पाउडर मिलाकर मित्रता का हवाला देते हुए यात्री को पिला देते थे। यात्री के पूरी तरह बेहोश हो जाने पर उसका सामान चोरी कर अगले स्टेशन पर उतर कर ट्रेन बदल लेते है। इसके बाद चोरी के रुपयों से वह अपने खर्चे पूरे करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें