फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन में दो तेंदुओं की मौत

Sat, 09 Jan 2016 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
छह दिन के भीतर दो तेंदुओं की मौत हो गई है। शुक्रवार को ठाकुरद्वारा में फीका नदी के पास सड़क पर एक तेंदुए का शव मिला। उसके शरीर पर गहरे जख्म बने हैं। वन विभाग के अफसर इसे हादसे में मौत मान रहे हैं। वहीं रविवार को धामपुर में एक तेंदुए की हाईवे पर मौत हो गई थी। माना गया था कि किसी वाहन के टकराने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन



हालांकि वन विभाग ने दोनों के ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए थे। शुक्रवार को सुरजननगर स्योहारा रोड पर फीका नदी पुल के पास सड़क पर एक मादा तेंदुए का शव मिला। क्योंकि इस क्षेत्र में पिछले करीब बीस दिनों से तेंदुए का हल्ला मचा था लिहाजा कुछ ही देर में लोगों की भीड़ लग गई। इत्तला पाकर पुलिस भी आ गई।


वन विभाग के लोग भी पहुंच गए थे। वन संरक्षक कमलेश कुमार का कहना है कि जिस तरह से तेंदुआ कुचला है उससे लग रहा है कि किसी वाहन से टक्कर हुई है। लेकिन फिर भी मौत की वजह जानने को शव पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन



वहीं रविवार की रात को धामपुर में हाईवे पर एक तेंदुए की मौत हो गई थी। उसे किसी वाहन ने कुचल दिया था। उसकी उम्र साढ़े तीन साल के करीब बताई गई थी। माना गया कि वह शिकार की तलाश में भटकते हुए जंगल से बाहर आ गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें