फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के ‘कब्जे’ में बीडीसी मेंबर को अटैक

Sat, 09 Jan 2016 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक की नजरबंदी में रह रहे एक क्षेत्र पंचायत सदस्य को हार्टअटैक आ गया। उसे डा. अनुराग मेहरोत्रा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को सेहत में सुधार होने पर परिवार वाले ले गए हैं। क्योंकि क्षेत्र पंचायत सदस्य के अपहरण को लेकर हल्ला मचा था लिहाजा तत्काल पुलिस पहुंची और बयान भी दर्ज किए।
विज्ञापन



अफसरों ने कहा है कि बीडीसी मेंबर के परिवार वाले लिखकर दे गए हैं कि किसी ने अपहरण नहीं किया था। मूंढापांडे ब्लाक क्षेत्र के गांव दौलतपुर अजमतपुर निवासी कृपाल सिंह उर्फ कृपाली क्षेत्र पंचायत सदस्य है। तीन दिन पहले कृपाल सिंह को तबीयत बिगड़ने पर सिविल लाइंस में स्थित डा. अनुराग मेहरोत्रा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


डाक्टर के मुताबिक उसे हार्टअटैक पड़ा था। सीरियस अटैक था। इस मामले में शोर इसलिए मचा क्योंकि कृपाल सिंह की पत्नी शांति देवी ने पुलिस अफसरों को पत्र देकर अपने पति को अगवा किए जाने की बात कही थी। आरोप कुंदरकी विधायक हाजी रिजवान और उनके बेटे पर लगा।
विज्ञापन



एसएसपी को दिए गए शिकायती पत्र में शांति देवी ने कहा कि 30 दिसंबर को विधायक के लोग घर पर आए और जबरन वोट लेने के लिए उसके पति को उठाकर ले गए थे। विधायक ने उन्हें  एक स्थान पर बंद कर दिया था। जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। विधायक के बेटे ने जब सूचना दी तो वह लोग अस्पताल पहुंचे। शिकायती पत्र में कहा गया कि वहां कई क्षेत्र पंचायत सदस्य बंधक हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें