फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: कार की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूरों की मौत, शब-ए- बरात पर काम से जल्दी घर लौट रहे थे समीर और नाजिम

Tue, 07 Mar 2023 10:14 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद

सार

निजी अस्पताल के डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य सभी घायलों की भी हालत नाजुक बनी हुई थी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूरों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के अगवानपुर सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में इस्लामनगर रोड पर सैदपुर सद्दर गांव के पास मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बाइक पर सवार दो मजदूर नाजिम(32) और समीर (35) की मौत हो गई।

विज्ञापन

दोनों डिलारी के काजीपुरा निवासी थे। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो मजदूर घायल हो गए। हादसे में कार सवार महिला समेत तीन लोग भी घायल हुए हैं। काजीपुर नाजिम (35) मजदूरी करता था। समीर बेलदारी का कम करता था। मंगलवार को समीर मजदूरी करने मुरादाबाद गया था। शब-ए- बरात की वजह से दोपहर में उसने जल्दी काम खत्म कर लिया। साथ में गांव का नाजिम, फारुख और महबूब भी काम निपटाकर घर लौटने लगे। समीर और नाजिम एक बाइक पर सवार थे जबकि दूसरी बाइक पर फारुख और महबूब सवार थे। 

 


दोपहर करीब ढाई बजे इस्लाम नगर सैदपुर खद्दर में सामने से आ रही सेंट्रो कार से इनकी बाइकों में आमने सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। बाइकों पर सवार चारों लोग लहूलुहान हो गए। वहीं कार में सवार जनपद मेरठ के थाना कंकरखेड़ा गांव सिंघावली निवासी तस्मीना पत्नी अफलातून, गुलफाम और फिरोज कार में फंसकर घायल हो गए। कार सवार सभी लोग उत्तराखंड के काशीपुर से दवा लेकर लौट रहे थे।

 

हादसे के बाद मौके पर राहगीर और स्थानीय लोग आ गए। घायलों को कार से बाहर निकाला। इसके अलावा सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े नाजिम, समीर, फारुख और महबूब को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने नाजिम और समीर की हालत गंभीर देखकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। निजी अस्पताल के डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य सभी घायलों की भी हालत नाजुक बनी हुई थी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें