मुरादाबाद। एसएसपी सतपाल अंतिल ने मंगलवार को दो इंस्पेक्टर और 18 चौकी इंचार्ज समेत 32 दरोगाओं के तबादले कर दिए। दो थानों में प्रशासनिक इंस्पेक्टर भी नियुक्त किए हैं जबकि तीन थानों के एसएसआई भी बदल दिए हैं।
अपराध शाखा के इंस्पेक्टर विजय सिंह को कटघर थाने का प्रशासनिक इंस्पेक्टर, मॉनिटरिंग सेल के इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह गौड़ को मझोला थाने का प्रशासनिक इंस्पेक्टर बनाया गया है। एसआई प्रवीण कुमार को काशीपुर तिराहा चौकी से बुधबाजार चौकी, विशाल चौधरी को मझोला थाने से काशीपुर तिराहा चौकी प्रभारी बनाया गया है। बुधबाजार चौकी प्रभारी सुनीता को मूंढापांडे थाने भेजा है। एसआई सचिन भाटी को पुलिस लाइन से लाइन पार चौकी, महिला एसआई चंद्रप्रभा को कंजरी सराय चौकी से मिशन शक्ति केंद्र कोतवाली, देवेंद्र सिंह को नागफनी चौकी से कंजरी सराय, विपिन कुमार को बंगला गांव चौकी से डीएमआर चौकी, नरेश कुमार को कटघर थाने से बंगला गांव चौकी प्रभारी बनाया है। कोतवाली से लोकेश कुमार को लाजपत नगर चौकी प्रभारी बनाया है। एसएसपी ने आठ चौकी इंचार्ज समेत 32 दरोगा के तबादले किए हैं।