फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भैंसिया गांव में दो पक्ष भिड़े, फायरिंग-पथराव से 8 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के भैंसिया में शुक्रवार की सुबह दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान जमकर पथराव भी किया गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पांच राउंड फायरिंग करने का आरोप भी लगाया है। इस घटना में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के 20 नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरे पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कटघर के भैंसिया गांव निवासी फुरकान की पत्नी मेहरुल निशा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके मकान के पास सुजीब का मकान है। मेहरुल निशा का आरोप है कि शुक्रवार की सुबह सुजीब की पत्नी अस्तारा उसे देखकर गाली-गलौज कर रही थी। विरोध करने पर अस्तारा और उसका पति सुजीब झगड़ा करने लगे। शोर-शराबा सुनकर मेहरुल निशा के परिवार के मंसूर, फैज और हिना आ गए। उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इसी दौरान सुजीब, उसकी पत्नी अस्तारा ने शोर मचाकर अपने परिवार के राशिद, शकील, राशिद, आदिल, आलिम, शारिक, नावेद, जावेद, रहीब, करीम, इशरार, शेरू, कादिर, मुबारक, मुसर्रत, मुस्लिम रागिब ठेकेदार, बिलिया, इल्यास और 8-10 अज्ञात लोग बुला लिए। उन्होंने आते ही मेहरुल निशा और उसके देवरानी की बेटी पर हमला कर घायल कर दिया। इसके अलावा आरोपियों ने पथराव भी किया। इस दौरान आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग भी की। इस घटना में मेहरुल निशा के पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष के राशिद ने सुजीब के परिवार पर हमला करने का आरोप लगाया है। कटघर थाने में दी तहरीर में भूरा, रेहान, मंजूर, सरताज, मंसूर, फैजुल को नामजद और कुछ अज्ञात पर हमला करने का आरोप लगाया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार बीस नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष की तहरीर की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें