फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के हमले में दो किसान घायल, भीड़ ने पीटकर किया अधमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मखदुमपुर गांव के जंगल में तेंदुए ने हमला करके दो किसानों को घायल कर दिया। इसपर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर लाठी-डंडों से तेंदुए को अधमरा कर दिया। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से छुड़ाकर घायल तेंदुए का उपचार शुरू कराया। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके से एक युवक को हिरासत में लिया है जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने अमरोहा-नौगांवा रोड जाम करने की कोशिश की। ग्रामीणों ने युवक को छोड़े जाने की मांग की।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव मखदुमपुर में परम सिंह का घर गांव के बाहरी छोर पर है। बुधवार की सुबह करीब छह बजे उन्होंने गन्ने के खेत में तेंदुए को देखा तो उनके होश उड़ गए। परम सिंह ने ग्रामीणों को जंगल में तेंदुआ होने की जानकारी दी। उसके बाद लाठी-डंडों से लैस होकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तेंदुए की घेराबंदी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तक तेंदुए को दौड़ाया। इस बीच गन्ने के खेत से निकलकर तेंदुआ धर्मपाल सैनी के टमाटर के खेत में घुस गया।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन तभी तेंदुए ने मखदुमपुर गांव के रहने वाले किसान रोहताश और यहियापुर गांव के रहने वाले किरनपाल पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद भड़के ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से तेंदुए को टमाटर के खेत में घेर लिया। वन विभाग की टीम ने भी तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल बिछाया लेकिन तेंदुआ जाल से बचकर गन्ने के खेत में भाग निकला।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तेंदुए को घेर कर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। वन विभाग के अधिकारियों के काफी समझाने पर भी ग्रामीण तेंदुए को लाठी डंडे से मारते रहे। ग्रामीणों द्वारा पीट-पीटकर बुरी तरह घायल किए गए तेंदुए को किसी तरह वन विभाग की टीम अपने कब्जे में लेकर डीएफओ कार्यालय पहुंची। जहां पशु चिकित्सक को बुलाकर उसका उपचार शुरू कराया गया। वहीं, वन विभाग के अधिकारियों ने एक युवक को मौके से हिरासत में ले लिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने अमरोहा- नौगांवा सादात रोड जाम करने की कोशिश की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जाम लगने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें