फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रंजिशन दो भाइयों ने घर पर आकर पिता-पुत्रों को पीटा

Tue, 30 Dec 2025 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। पुरानी रंजिश के चलते घर पर आकर पिता-पुत्रों से मारपीट करने पर पीड़ितों ने ग्रामीणों की मदद से पंजाब के रहने वाले दो सगे भाइयों को पकड़ लिया। इनके पास से तमंचा और कारतूस भी मिला है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन


कांठ थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में क्षेत्र के गांव रामसराय-पाइंदापुर निवासी अमनदीप सिंह का आरोप है कि रविवार की रात पंजाब के जिला पटियाला के थाना समाना अंतर्गत गांव गुरुनानक नगर निवासी गुरताज सिंह और उसका भाई हीरा सिंह उर्फ हरजोत सिंह उसके घर के सामने आकर गालियां देने लगे। जब उसके पिता मोहर सिंह ने बाहर आकर मना किया तो यह दोनों उन्हें पीटने लगे। शोर सुनकर जब वह और उसका भाई पवनदीप आए तो इन्होंने जान से मारने की धमकी दी और उन दोनों को भी पीटा। शोर शराबा होने पर आए आसपास के ग्रामीणों की मदद से दोनों को पकड़ लिया। इनके पास से तमंचा और कारतूस भी मिला। बाद में दोनों आरोपी भाइयों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने अमनदीप की ओर से दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसएचओ कांठ सुदेशपाल सिंह ने बताया अभी तक कि जांच में दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। आरोपी भी तीन साल पहले रामसराय-पाइंदापुर में ही रहते थे। दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन

..फोटो सं. 04
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें