फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुंदरकी में दो बाइकों में भिड़ंत, भट्ठा मजदूर की मौत

Tue, 23 Sep 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। सोमवार की दोपहर करीब दो बजे कुंदरकी डींगरपुर रोड पर दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक बाइक पर सवार भट्ठा मजदूर याद अली की मौत हो गई जबकि मजदूर का साथी युवक समेत चार लोग घायल हुए है।
विज्ञापन

कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम हरियाना निवासी भट्ठा मजदूर याद अली 36 वर्ष गांव के ही अपने साथ मजदूर मोहम्मद जान के साथ भट्ठे से अपने ग्राम हरियाना को बाइक से लौट रहे थे। बताते है कि जब इनकी बाइक कुंदरकी डींगरपुर रोड स्थित एन भूषण फिलिंग स्टेशन के सामने से गुजर रही थी तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार दूसरी बाइक से टकराई गई जिससे दोनों बाइकें सड़क पर गिर गई। इस भीषण हादसे में याद अली की मौत हो गई जबकि मोहम्मद जान के भी हल्की चोट आईं है। प्रत्यक्षदर्शियों बताया कि ने दूसरी बाइक पर तीन युवक सवार थे जिनमें से एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ जिसको इलाज उसके साथी बाइक पर बैठाकर आनन फानन में साथ ले गए। सूचना पर आई पुलिस से परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया तो पुलिस ने केवल पंचनामे की कार्रवाई कर शव को परिजनों को सुपुर्दगी में सौंप दिया। इसके बाद पुलिस वापस लौट गई। वहीं आकस्मिक हादसे में पीड़ित परिवार को झकझोर कर रख दिया है। गम से बेहाल परिजनों को सगे सम्बंधी और रिश्तेदार ढांढस बंधाते रहे। मृतक याद अली विवाहिता था और उसने परिवार में पत्नी सायना के अलावा तीन बेटी महबिश, महजबीं, फरहीन और बेटा सुहैल और फरीद छोड़े हैं जोकि गम से बेहाल हैं।

तेज रफ्तार दो बाइकों की भिड़ंत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मृतक मजदूर के परिजनों ने जब कुंदरकी डींगरपुर रोड से सटे एन भूषण फिलिंग स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो दोनों बाइकें तेज रफ्तार के साथ टकराती और सड़क गिर जाती है। इन बाइकों पर सवार सभी चार घायल हो जाते है जिनमें गंभीर घायल याद अली को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पेट्रोल पंप स्वामी देवेश भूषण ने बताया कि तेज रफ्तार की वजह से भीषण हादसा हुआ है क्योंकि सीसीटीवी कैमरे में दोनों ही बाइकें तेजी से टकराती नजर आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें