फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच टन ई-कचरे के साथ दो गिरफ्तार

Mon, 12 Mar 2018 12:26 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ई कचरे के साथ दो गिरफ्तार - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दिल्ली से मुरादाबाद में लाकर ई-कचरा गलाया जा रहा है, जिससे यहां की आबोहवा प्रदूषित की जा रही है। पाकबड़ा पुलिस ने एक ट्रक में भरे पांच टन ई-कचरा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का चालान कर दिया गया है।एसएचओ पाकबड़ा विवेक शर्मा ने बताया कि पकडे़ गए आरोपी जाकिर निवासी दौलतबाग और यूसुफ निवासी दीवान का बाजार है। दोनों आरोपी दिल्ली से ट्रक में ई-कचरा लेकर आ रहे थे। चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को शनिवार देर रात को दिल्ली रोड पर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन



रविवार को आरोपियों का चालान कर दिया गया है। पुलिस हिरासत में पकडे़ गए आरोपियों ने बताया कि ई-कचरे को वह रामगंगा किनारे गलाकर उसमें से धातु निकालने का काम करते हैं, जिसे बेचकर वह आर्थिक लाभ कमाते हैं। बता दें कि रामगंगा किनारे ई-कचरा जलाए जाने के आरोप में पूर्व में भी कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, इसके बावजूद धंधेबाज बाज नहीं आ रहे हैं, जबकि एनजीटी इस पर सख्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें