फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटरों को लुभाने के लिए मिठाई बांट रहा प्रधान पद प्रत्याशी का पति समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाकबड़ा के करनपुर गांव में प्रधान पद के प्रत्याशी का पति वोटरों को लुभाने के लिए ठेले से घर-घर जाकर मिठाई के पैकेट बांट रहा था। इसी दौरान पहुंची पुलिस ने आरोपी और उसके एक समर्थक को पकड़ा। पुलिस ने मिठाई के डिब्बे बरामद कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी चमन सिंह की पत्नी प्रधान पद की प्रत्याशी हैं। मतदान में तीन दिन का समय बचा है। इसलिए सभी प्रत्याशी वोटरों को अपने-अपने तरीके से लुभाने में लगे हैं। चमन सिंह अपनी पत्नी को जिताने के लिए अपने समर्थक फुरकान के साथ ठेले पर मिठाई के डिब्बे रख कर घर घर बांट रहे थे। विरोधी पक्ष ने मिठाई बांटते हुए का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर दी। साथ ही पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही ग्रोथ सेंटर चौकी इंचार्ज सतेंद्र शर्मा ने मौके पर पहुंच मिठाई बांटते हुए प्रधान पद के प्रत्याशी पति चमन सिंह व समर्थक फुरकान को पकड़ लिया। पुलिस मिठाई के ठेले सहित दोनों को पकड़कर थाने ले आयी। पुलिस ने आरोपी चमन सिंह व समर्थक फुरकान के पास से मिठाई के 55 डिब्बे बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें