फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम खुलवा रहे सिपाही के साथ मारपीट और अभद्रता , दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। हाईवे पर रविवार रात बागड़पुर कट पर लगे जाम को खुलवा रही पुलिस के साथ कार सवार तीन युवकों ने अभद्रता और हाथपाई कर डाली। पुलिस ने हंगामा कर रहे दो युवकों को सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा युवक मौके से फरार हो गया। सिपाही की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

रविवार की रात को हाईवे पर बागड़पुर कट पर ईगल 9 खड़ी थी। हाईवे पर जाम लगा हुआ था। ईगल 9 पर तैनात सिपाही ललित कुमार वाहनों को एक लाइन में लगाकर जाम को खुलवा रहा था। इतने में ही दिल्ली की ओर से एक कार तेज गति से आई और उसने अपने खड़ी कार में टक्कर मार दी। इसी बात को लेकर दोनों कार सवारों में बहस हो गई। टक्कर मारने वाली कार में तीन युवक सवार थे। तीनों हाईवे पर खुलेआम दबंगई करने लगे। इसी बीच जाम खुलवा रहा सिपाही ललित कुमार वहां पर पहुंच गया और सभी को शांत करने का प्रयास करने लगे लगा, लेकिन तीनों युवकों ने सिपाही के साथ ही मारपीट और गाली गलौच कर डाली। सिपाही ने मामले की जानकारी थाने पर दे दी और मौके पर भारी पुलिस बल आ गया। कार सवार एक युवक कार को लेकर फरार हो गया जबकि दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव ने बताया कि युवकों की पहचान आसिफ पाशा निवासी संभल रोड कोहिनूर तिराहा थाना कटघर और मुमताज निवासी ईसापुर थाना बिलारी के रूप में हुई। तीसरा आरोपी सुभान निवासी ईसापुर थाना बिलारी है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न, पुलिस के साथ गाली गलौच व अभद्रता करने की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आसिफ पाशा और मुमताज को जेल भेज दिया है। जबकि पुलिस तीसरे आरोपित सुभान की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें