फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण और गन्ना लदे वाहनों से कांठ में लगा जाम

विज्ञापन
कांठ में शुक्रवार को मुख्य हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : KANTH
विज्ञापन
कांठ। गन्ना लदे वाहनों से नगर में दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। जाम में फंसे सैकड़ों वाहन चालक परेशान नजर आए। देर शाम तक भी कांठ थाने से लेकर मिश्रीपुरा तिराहा तक करीब ढाई किमी लंबा जाम रहा है।
विज्ञापन

तहसील और थाने के सामने से होकर गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्राले दिन दौड़ रहे हैं। गन्ना सत्र शुरू होने से ट्रैक्टर ट्रालों से हाईवे पर जाम की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को भी ट्रैक्टर ट्रालों से जाम की स्थिति बनी रही। जाम में फंसे वाहन रेंग-रेंग कर गुजरे। इस समस्या को दूर करने के लिए क्षेत्रवासी अनेक बार मांग कर चुके हैं, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया है।
इसके अलावा ट्रैक्टर ट्रॉलों पर रिफ्लेक्टर भी लगे हुए नहीं हैं और न ही रात में कोई लाइट जलती है। इसी लिए इन ट्रालों में दूसरे वाहन पीछे से टकराने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें