फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad Encounter: गोकशी के दो आरोपियों को लगी गोल, तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार, पुलिस को थी तलाश

Sun, 28 Dec 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

कटघर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर अंडरपास के पास पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें रऊफ और इकरार पैर में गोली लगने से घायल हो गए। आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
रऊफ, इकरार, शाने आलम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटघर थानाक्षेत्र में कल्याणपुर अंडरपास के पास शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे गोकशी के आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आरोपी रऊफ और इकरार पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद घेराबंदी कर पुलिस ने तीसरे आरोपी शाने आलम को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


शनिवार की दोपहर बाद पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह कटघर थाने की पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग गोकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। कल्याणपुर अंडर पास के नजदीक एक बाइक पर तीन व्यक्ति आते दिखे।

पुलिस कर्मियों ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने बाइक मोड़ दी। इसी दौरान बाइक फिसल कर गिर गई। आरोपियों ने ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में उनकी पहचान मूंढापांडे थानाक्षेत्र के सक्टूनगला निवासी रऊफ और संभल के गुन्नौर थाना क्षेत्र के मोहल्ला हीरपुर टंकी के पास रहने वाले इकरार के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवा दिया इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में घेराबंदी कर मौके से भाग गए सक्टूनगला निवासी शाने आलम को गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि वह गोकशी की घटना को अंजाम देने जा रहे थे। इससे पहले भी वह गोकशी कर चुके हैं। आरोपी रऊफ के खिलाफ अलग अलग थानों में दस, आरोपी इकरार के खिलाफ 14 और शाने आलम के खिलाफ सात मुकदमे दर्ज हैं। शनिवार दोपहर बाद पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें