कांठ। वृद्धा ने अपने बेटे की बहू और उसके परिजनों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया तो कांठ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इकरा खानम उसके पिता इमामुद्दीन, नफीसा, नदीम और मुनीर के के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। कांठ क्षेत्र के गांव अकबरपुर चैदरी निवासी नासरा ने न्यायालय में दिए पत्र में कहा है कि नौ जून 2020 को उसके बेटे जुबैर की शादी उत्तराखंड के देहरादून निवासी इकरा खानम से हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी पुत्र वधु घर में बेवजह गाली-गलौज, लड़ाई झगड़ा करते हुए झूठे केस में फंसाने की धमकी देती रहती थी। जब उसके मायके वालों से शिकायत की तो उल्टे उन्हीं को गालियां दीं । बहू बेटे पर ससुराल में रहने का दबाव बनाने लगी। जब मना किया तो वह कई-कई महीने के लिए मायके चली जाती। वृद्धा का आरोप है कि इसके बाद उसके बेटे की सहमति के बिना बहू वमायके वालों ने ज्वाइंट बैंक खाते से 4.40 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए तथा घर से सोने के जेवर निकालकर गिरवी रख दिए। संवाद