फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: देह व्यापार का धंधा करने वाले दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार... तीसरा भाग निकला, एक सिपाही घायल

Sat, 23 Aug 2025 12:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

दोनों के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ के दौरान सिपाही अशोक कुमार भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों आरोपी और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में दोनों आरोपी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लड़कियों को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और उनसे देह व्यापार कराने वाले विजय ठाकुर और अवनीश यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ के दौरान सिपाही अशोक कुमार भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों आरोपी और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मझोला के कांशीराम नगर में गोशाला की आड़ में देह व्यापार का रैकेट चलाने वाली पिंकी और उसके सहयोगी लड़कियों की खरीद फरोख्त का धंधा भी कर रहे थे। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने पिछले दो माह में दो लड़कियां बेच दीं। हालांकि बेची गईं लड़कियों की संख्या ज्यादा भी हो सकती है। पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित लड़कियों को बरामद करने में जुटी है।

एसएसपी सतपाल अंतिल के मुताबिक सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष अमित कौशल ने बृहस्पतिवार को मझोला थाने में कांशीराम नगर निवासी पिंकी, सचिन, विजय ठाकुर और अवनीश यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी तीन लड़कियों को बंधक बनाकर देह व्यापार करा रहे थे। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली की गिरोह के सदस्य मझोला क्षेत्र के हर्बल पार्क के पास खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू की। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय ठाकुर और अवनीश यादव को गिरफ्तार कर लिया। 

दोनों मझोला के कांशीराम नगर के रहने वाले हैं। दोनों के पैर में गोली लगी है। जबकि सचिन मौके से भाग निकला। मुठभेड़ के दौरान एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह भी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने बताया कि सचिन और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


UP: पिंकी ने तबाह कर दी कई लड़कियों की जिंदगी, दिन में चलाती गोशाला शाम होते ही बना देती थी अय्याशी का अड्डा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें