फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवती को किया अगवा.. विरोध पर परिजनों को पीटा, अब मुरादाबाद पुलिस कर रही यह कार्रवाई

Fri, 22 Aug 2025 02:43 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

गलशहीद थाना क्षेत्र में युवती को बहला-फुसलाकर अगवा करने और परिजनों पर हमला करने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गलशहीद थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती को युवक बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया। पीड़िता के पिता ने आरोपी के घर वालों से शिकायत की तो वह भड़क गए। आरोप है कि आरोपी के घर वालों ने युवती के परिवार पर हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


गलशहीद थाने में दर्ज कराए केस में युवती के पिता ने बताया कि गलशहीद के मोहल्ला सीधी सराय निवासी अहद उसकी बेटी के साथ आए दिन छेड़खानी करता था। इसकी शिकायत करने पर आरोपी के परिजनों ने पीड़िता और उसके परिजनों के साथ मारपीट की।

18 अगस्त की दोपहर युवती घर से बाहर गई थी लेकिन वह वापस नहीं आई। युवती के पिता का दावा है कि इसी बीच एक परिचित ने बताया कि उसकी बेटी को अहद, उसका भाई अनस, मां नौशीना, बहन इलमा और आसिफ उर्फ शानू ले गए हैं। इसकी जानकारी मिलने पर पिता आरोपी के घर पहुंचा और बेटी को वापस दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने आश्वासन दे दिया है कि शाम तक युवती वापस करा दी जाएगी लेकिन युवती वापस नहीं कराई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी के परिजन पीड़िता के घर पहुंच गए और युवती के पिता व अन्य परिजनों के साथ मारपीट की। गलशहीद थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने बताया कि पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें