फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चरस के साथ दो आराेपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Sun, 12 Jan 2025 09:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर उनसे दो किलो छह सौ ग्राम चरस बरामद की है। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस टीम कुंदरकी चकफाजलपुर संपर्क पर पुल के नीचे से संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कुंदरकी के मोहल्ला ख्वाजानगर निवासी मुम्तियाज और मैनाठेर के ग्राम गुरेर निवासी अब्दुल हकीम को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से दो किलो छह सौ ग्राम चरस बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत ने बताया कि आरोपी चरस को जनपद में आसपास के ढाबों पर बाहर से आने वाले ट्रक चालकों की मांग के अनुसार बेचते थे। मैनाठेर और कुंदरकी थाने में गिरफ्तार आरोपी अब्दुल हकीम पर पहले से ही गोवध, पशु क्रूरता और आर्म्स एक्ट के चार मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन



नशे की जद में है कुंदरकी क्षेत्र की युवा पीढ़ी
कुंदरकी नगर और ग्रामीण इलाके में सूखा नशा करने का चलन देखने को मिल रहा है। जागरूक लोगों को कहना कि परिजनों की बच्चों पर उचित देखभाल और जागरूकता के अभाव में युवा नशे के शिकार हो रहे है। समाज के जागरूक लोगों का कहना है कि जब तक मादक पदार्थ बेचने वालों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होगी तब तक मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी को रोकना संभव नहीं हो पाएगा।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें