फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दो कॉलेजों में छात्रों को दिलाई यातायात जागरूकता की शपथ

Sun, 12 Jan 2025 09:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर में शाहबाद रोड स्थित देवेंद्रपाल इंटर कॉलेज में शनिवार दोपहर ट्रैफिक पुलिस मुरादाबाद के टीएसआई जयप्रकाश सिंह, कांस्टेबल प्रदीप सिंह आदि ने कॉलेज के छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियम बताते हुए यातायात व्यवस्था के प्रति जागरूक किया। उन्होंने छात्रों से कहा कि वह बाइक चलाते समय सिर पर हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं। टीएसआई ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में अक्सर सिर पर हेलमेट न लगाने वाले और ट्रिपल राइडिंग वाले ज्यादा नुकसान उठाते हैं। बाद में उन्होंने सभी छात्रों को यातायात जागरूकता की शपथ भी दिलाई। उधर क्षेत्र के स्योंडारा स्थित आरपीवीएम इंटर कॉलेज में हुई गोष्ठी में कॉलेज प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा ने छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने छात्रों को सड़क पर गुजरते समय यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

भगतपुर। एसबी इंटर कॉलेज भतगवां भगतपुर में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी भी दी गई। कॉलेज के डायरेक्टर शकील अहमद ने बताया कि गोष्ठी के दौरान छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि दो पहिया वाहन चलाते वक्त हैलमेट जरूर लगाएं तथा चारपहिया वाहन चलाते हुए सीट बेल्ट अवश्य लगाएं।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें