फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुम मुझे वोट दो मैं तुम्हें भैंस दूंगा

Sat, 07 Jan 2017 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
netaji
विज्ञापन
आचार संहिता लागू होते ही पुलिस और प्रशासनिक टीमों ने नेता और प्रत्याशियों पर अपनी नजर रखनी शुरू कर दी हैं। कुंदरकी विधान सभा पर भाजपा से टिकट की दावेदारी ठोक रहे ठाकुर रामवीर सिंह के खिलाफ शुक्रवार रात मूंढापांडे थाने में आचार संहिता उल्लंघन में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


उस पर आरोप है कि उन्होंने बिना अनुमति के टाह नायक गांव में सभा की और लोगों को प्रलोभन दिया कि जो मुझे वोट देंगे, मैं उन्हें भैंसे दूंगा। मूंढापांडे थानाक्षेत्र के टाह नायक गांव में गुरुवार को ठाकुर रामवीर सिंह ने सभा की थी। उन्होंने सभा करने के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली।

इसके अलावा उन्होंने सभा के दौरान लोगों को प्रलोभन भी दिया। उन्होंने लोगों से वोट के बदले भैंसे देने का वादा किया। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने उनके बयान की मोबाइल से वीडियो बना लिया था। इसके अलावा सूचना मिलने पर पुलिस भी गांव पहुंच गई थी। लेकिन तब तक सभा खत्म हो चुकी थी।
विज्ञापन


बाद में वीडियो को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने देखा। इसके बाद ठाकुर रामवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने को कहा गया  मूंढापांडे थाने के इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि ठाकुर रामवीर सिंह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जबकि मामले की जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें