शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में बीएसए ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर छुट्टी के निर्देश दे दिए हैं।
जिलाधिकारी के आदेशानुसार समस्त परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक तथा मान्यता प्राप्त कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय शीतलहर के चलते 10 जनवरी तक बंद रहेंगे। इन विद्यालयों में कार्यरत समस्त शिक्षक जो निर्वाचन कार्य में लगे हैं और बीएलओ का कार्य देख रहे हैं या मतदाता जागरूकता प्रशिक्षण के कार्य में लगे हैं, वो अपना कार्य करते रहेंगे।
इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह ने सभी विद्यालयों को पत्र जारी कर स्कूल बंद रखने के निर्देश दे दिए हैं। इससे पहले ठंड के कारण कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों को चार जनवरी तक बंद रखा गया था।