फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारने के आरोपी टीटीई को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र स्थित अपने घर में संभल के युवक को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारने के आरोपी टीटीई को पुलिस ने बुधवार दोपहर बाद अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस मामले में आरोपी की पत्नी भी आरोपी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि संभल के शहजादी सराय निवासी सतेंद्र ने रामाश्रम कॉलोनी निवासी विजय सिंह और उसकी पत्नी अलका के खिलाफ केस दर्ज कराया है, जिसमें सतेंद्र ने बताया कि आरोपी विजय सिंह ने बताया था कि वह रेलवे विभाग में टीटीई के पद पर तैनात है। सतेंद्र और कौशल की पेट्रोलियम मंत्रालय में नौकरी लगवाने के नाम पर टीईटी को पांच- पांच लाख रुपये दिए थे।
मंगलवार रात करीब आठ बजे सतेंद्र और कौशल अपने दोस्त नदीम निवासी सैफ खां, सराय संभल के साथ टीटीई के घर आए थे। यहां आरोपी टीईटी ने सतेंद्र और कौशल के साथ गालीगलौज शुरू कर दी थी। नदीम ने बीच में आकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। आरोप है कि टीटीई कमरे में गया और अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल कर लाया और उसने तीनों पर फायरिंग शुरू कर दी थी। एक गोली नदीम की दाहिने जांघ में लगी थी और वह घायल हो गया था।
विज्ञापन

नदीम को कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी विजय सिंह को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर लाइसेंसी रिवाल्वर, कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को बुधवार दोपहर बाद अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें