फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टूट गईं सिर की हड्डियां, बच्चों के सामने ईंट से बीवी को मारा; मां को बचाने में खून से सन गए बच्ची के कपड़े

Sat, 06 Jun 2026 03:00 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में बच्चों के सामने ईंट से हमला कर ट्रक चालक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इस दौरान बड़ी बेटी अपने पिता से भिड़ गई। उसने मां को बचाने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी ने ने बेटी दूर फेंक दिया था। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में पति ने की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र के रसूलपुर हमीर में शुक्रवार की सुबह ट्रक चालक नसीम ने नशे का विरोध करने पर बच्चों के सामने ईंट से हमलाकर पत्नी सना (26) की हत्या कर दी। 

विज्ञापन


पांच साल की बड़ी बेटी पास में रहने वाले अपनी नानी के घर पहुंच गई और घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर मायके वाले आए लेकिन उससे पहले ही आरोपी भाग गया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, रसूलपुर हमीर गांव निवासी नसीम ने करीब छह साल पहले गांव निवासी सना (26) से प्रेम विवाह किया था। दंपती के तीन बच्चों में बड़ी बेटी आयत (5), बेटा अली हमजा (3) और छह माह की छोटी बेटी मन्नत है।

विज्ञापन

परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले नसीम ट्रक चलाने गया था। बृहस्पतिवार की रात वह नशे की हालत में घर लौटा था। इसी बात को लेकर दंपती में विवाद हुआ। रात में परिवार के लोगों ने दोनों को समझाकर शांत कर दिया था।

सना के सिर और मुंह पर ताबड़तोड़ वार
शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे फिर से दोनों के बीच कहासुनी हो गई। शोर-शराबा और हंगामा होने पर तीनों बच्चे भी जाग गए। आरोप है कि नसीम ने आंगन में पड़ी ईंट उठा ली और सना के सिर और मुंह पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। बड़ी बेटी ने मां को बचाने का प्रयास किया लेकिन उसे भी नसीम ने दूर फेंक दिया। बच्ची भागते हुए अपनी नानी खैरूल निशा के घर पहुंच गई और घटना की जानकारी दी।

मायके वाले नसीम के घर पहुंचे लेकिन उससे पहले ही आरोपी गांव से बाहर संभल-मुरादाबाद रोड पर प्राइवेट बस में बैठकर भाग गया। मायके वाले घायल सना को लेकर निजी अस्पताल ले गए जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि सना के पिता की तहरीर पर आरोपी नसीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

मां को बचाने में खून से सन गए बच्ची के कपड़े
जिस वक्त नसीम अपनी पत्नी सना पर ईंट से हमला कर रहा था, बड़ी बेटी और बेटा सामने ही खड़े होकर चीख-पुकार मचा रहे थे। बड़ी बेटी आयत पिता से भिड़ गई। इस दौरान उसके कपड़े खून से सन गए थे।

आरोपी ने बेटी दूर फेंक दिया था। इसके बाद बच्ची अपनी नानी के घर पहुंची और घटना की जानकारी दी थी। मां पर हुए ताबड़तोड़ हमले को देखकर बच्चे अब तक दहशत में हैं।

हमले से टूट गईं सिर की हड्डियां
सना के शव का दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि सना के चेहरे और सिर पर ईंट के हमले के छह गंभीर चोट के निशान है। ईंट से हमले के कारण सना की नाक और सिर की हड्डियां टूट गई थीं।
विज्ञापन

बेटे को साथ ले जाना चाहता था नसीम, पीछा कर छीना
पत्नी सना की हत्या करने के बाद आरोपी नसीम दोनों बेटियां को घर में छोड़ गया। मायके वालों ने बताया है कि तीन साल के बेटे अली हमजा को हत्यारोपी नसीम अपने साथ ले जाना चाहता था लेकिन पीछा कर उससे अली हमजा को छीन लिया गया। इसके बाद वह उसे छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें