तेंदुओं का ठिकाना बन गए गन्ने के खेत
ठाकुरद्वारा क्षेत्र में गन्ने की घनी फसल तेंदुओं के लिए सुरक्षित ठिकाना बन चुकी है। वन विभाग के अनुसार यहां कई तेंदुए सक्रिय हैं और शावकों का जन्म भी दिया है। बढ़ती संख्या के साथ क्षेत्रीय वर्चस्व को लेकर संघर्ष की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं।
क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में कुंआखेड़ा खालसा, लालापुर पीपलसाना और मधुपुरी के आसपास भी तेंदुओं के शव मिल चुके हैं। दुर्घटनाओं में भी कई तेंदुओं की जान जा चुकी है। ताजा घटना ने एक बार फिर यह संकेत दिया है कि ठाकुरद्वारा की गन्ना बेल्ट अब तेंदुओं का स्थायी आवास बनती जा रही है।