आस पड़ोस के खेतों में काम करने वाले लोग भी मौके से भाग गए। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों तरफ का यातायात बंद करा दिया। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकी।
सिलिंडर आस पड़ोस के खेतों में जाकर गिरे। जिससे 15 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। आग लगने के कारण बिजली लाइन भी चपेट में आ गई। जिससे करीब सौ गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। एसपी देहात संदीप कुमार मीना, सीओ ठाकुरद्वारा राजेश कुमार तिवारी, एसएचओ भोजपुर बिजेंद्र सिंह, एसओ डिलारी पवन कुमार, एसएचओ भगतपुर कृष्ण कुमार भी अपनी टीम के साथ घटना स्थल पहुंच गए। करीब तीन घंटे बाद यातायात चालू हो पाया।
दोपहर करीब एक बजे भोजपुर क्षेत्र में ट्रक में आग लग गई। चालक ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुआ। आग से सिलिंडर धमाके के साथ फट कर दूर तक गिरे, जिससे फसल जली है। काशीपुर-मुरादाबाद हाईवे पर यातायात बंद करा दिया गया था। आग बुझाने के बाद यातायात चालू करा दिया गया है।
- संदीप कुमार मीना, एसपी देहात