फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हाईवे पर ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राॅली टकराई, ट्रक चालक की माैत

Fri, 29 Aug 2025 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
कुंदरकी बाईपास पर हुए भीषण हादसे में जान गंवाने वाले ट्रक चालक आदिल का फाइल फोटो संवाद
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर स्थित रेलवे पुल पर बृहस्पतिवार सुबह तड़के ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली टकरा गए। हादसे में ट्रक चालक चालक सहसवान (बदायूं) के गांव जुनैरा निवासी आदिल (22 की माैके पर ही माैत हो गई। जबकि ट्रैक्टर-ट्राली में सवार लोगों ने कूदकर जान बचाई। ट्रक से टकराकर ट्राॅली रेलिंग तोड़ते हुए खाई की ओर पलट गई, जबकि उसमें भरीं सीमेंट की ईंटे सड़क पर फैलने से लंबा जाम लगा गया।
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में बजरफुट से भरा था जोकि मुरादाबाद की दिशा से आ रहा था जबकि ट्रैक्टर-ट्राॅली सीमेंट की ईंटें लदी हुई थीं जोकि बिलारी की ओ से आ रही थी। हादसे के दौरान ट्रॉली रेलिंग तोड़कर खाई की ओर पलट गई जबकि ट्रैक्टर रेलिंग से रुक गया लेकिन हादसे में ईंटें सड़क पर फैल गई जिसकी वजह से हाईवे जाम लग गई। माैके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं ट्रक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताते हैं कि ट्रक चालक बजरफुट लेकर बदायूं जिले के कस्बा गुन्नौर को जा रहा था जबकि सीमेंट की ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली में बिलारी की दिशा में जा रही थी। पुलिस ने मशक्कत के बाद यातायात से सुचारू कराया और दो क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हाईवे से हटवाया। इंस्पेक्टर वीरेंद्र तोमर ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भीषण हादसे के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रेलिंग से रुक गया जबकि रेलिंग तोड़कर खाई की ओर से ट्र्रॉली पलट गई लेकिन वह भी नीचे नहीं गिरी जोकि ट्रैक्टर से जुड़ी होने की वजह से रुकी रही। अगर ट्रैक्टर रेलिंग से नहीं रुकता तो ट्रैक्टर-ट्रॉली दोनों करीब तीस फीट नीचे गिर जाते जिससे ज्यादा भयानक हादसा हो सकता था जिसको लेकर चर्चा होती रही।
विज्ञापन


बाईपास पर भीषण हादसे के दौरान सीमेंट की ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चालक समेत पांच लोग सवार बताए गए हैं। बताते है कि हादसे होने पर पीलीभीत जिले के ट्रैक्टर चालक समेत सभी मजदूरों ने कूद गए और जान बचाकर भाग गए। इंस्पेक्टर वीरेंद्र तोमर ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार पांच लोग हादसे में सुरक्षित बच गए हैं।

कुंदरकी बाईपास पर हुए भीषण हादसे में जान गंवाने वाले ट्रक चालक आदिल का फाइल फोटो संवाद

कुंदरकी बाईपास पर हुए भीषण हादसे में जान गंवाने वाले ट्रक चालक आदिल का फाइल फोटो संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें