उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 18 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मूंढापांडे थाना इलाके में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ट्रक से टकराने के बाद निजी बस पलट गई। बस लुधियाना से बिहार जा रही थी। जिसमें 78 यात्री सवार थे। ये सभी लोग लुधियाना के धान मंडी में मजदूरी करते हैं
छठ पूजा पर घर लौट रहे थे। हादसे में घायल 18 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। एसपी सिटी ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है