नगर के एक मोहल्ले के रहने वाले पीतल फर्म के मजदूर की बेटी (11) कक्षा छह की छात्रा है। दो दिन पहले छात्रा घर से निकलकर बाहर कूड़ा फेंकने के लिए गई थी । इस बीच मनचले ने उसे पकड़कर अगवा करने की कोशिश की, लेकिन शोर मचाने पर मनचला भाग निकला।
इस मामले में परिजनों ने परिवार को थाने में शिकायत की। परिजनों ने बताया कि मनचला उनका पड़ोसी और कक्षा में पढ़ता है। तीन महीने से मनचला उसकी बेटी को परेशान कर रहा है। छात्रा के स्कूल या बाजार जाने पर मनचला उसका पीछा करता है। मनचले ने छात्रा को कई बार पैसों का लालच देकर उसे बुलाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने मकसद में सफल नहीं हो सका।
मनचले की हरकत से परेशान होकर परिजनों ने छात्रा को 20 दिनों से स्कूल और बाजार जाने पर रोक लगा दी है। इस मामले में मजदूर परिवार ने मनचले युवक की शिकायत उसके परिजनों से की। परिजन छात्रा के परिजनों से भिड़ गए और धमकी देने लगे। लोकलाज के चलते परिजनों ने काफी दिनों तक मनचले की हरकतों को बर्दाश्त किया। मान सम्मान की बात आने पर परिजन शिकायत करने के लिए पुलिस के पास पहुंचे। इस बारे में थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस घटना की जांच कर कार्रवाई करेगी।