फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छजलैट के आदमपुर के मुख्य मार्ग में भरे कीचड़ और पानी से परेशानी

Sun, 22 Feb 2026 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। ब्लाॅक छजलैट के गांव मधुवा खालसा और आदमपुर को जोड़ने वाला पुराना बना ईंटों के खड़ंजे का करीब पांच सौ मीटर लंबा मुख्य मार्ग बदहाल है, इसकी ईंटें उखड़ने से तमाम गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन


वहीं मधुवा खालसा की ओर से आदमपुर गांव में घुसते ही नाले के पानी का उचित प्रबंध न होने से इस रास्ते में करीब पचास मीटर दूर तक गंदा पानी और कीचड़ भरा है, यहां तो खड़ंजा पूरी तरह बैठ गया है। इधर होकर जाने वाले ग्रामीण, वाहन चालक और पैदल राहगीर इस गंदे पानी और कीचड़ से होकर निकलने को विवश हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यहां बाइक चालक और वह फिसल कर गिर जाते हैं। जिम्मेदारों से कई बार इस रास्ते को ऊंचा कराने और पानी के निस्तारण को नाला बनवाने की मांग की गई, मगर ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें