फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: खुले में रखे ट्रांसफार्मर दे रहे हादसे को न्योता

Sun, 22 Feb 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी तमाम स्थानों पर बिजली के ट्रांसफार्मर ऐसे ही खुले में रखे हुए हैं, इनकी बैरिकेडिंग नहीं होने से कभी भी कोई हादसा हो सकता है। लेकिन बिजली निगम इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

यदि कांठ नगर की बात करें तो यहां डॉ. इंतजार की पुलिया के पास दो ट्रांसफार्मर ऐसे ही खुले रहे हैं, इनकी बैरिकेडिंग नहीं होने से हर समय हादसों का अंदेशा बना रहता है। यहां चौराहा होने के कारण हर वक्त लोगों का आवागमन भी रहता है, साथ ही छात्र-छात्राएं और छोटे बच्चे भी इधर से होकर अपने स्कूल-कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों को जाते हैं।
वहीं नगर के पट्टी मौढ़ा में महाराणा प्रताप स्वागत द्वार के नीचे चौराहे पर भी रखे ट्रांसफार्मर की बैरिकेडिंग नहीं है। जबकि इस क्षेत्र में भी कई बड़े कॉलेज, स्कूल, दो मंदिर और कोचिंग सेंटर पड़ते हैं। पूरा दिन यहां चौराहा पर भी भीड़ रहती है। इधर कांठ नगर स्थित उपमंडी समिति के पास भी तहसील के सामने ट्रासफार्मर की बैरिकेडिंग नहीं है। जबकि इधर से पूरा दिन अधिकारियों का आवागमन रहता है। नगर पंचायत कार्यालय के पास भी ट्रांसफार्मर बिना जाल और बैरिकेडिंग के रखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत उमरी कलां क्षेत्र सहित गांवों में भी तमाम स्थानों पर खुले में रखे ट्रांसफार्मरों की जिम्मेदारों द्वारा अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें