फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आंधी में बाइक सवारों पर गिरे पेड़, एक की माैत, फाैजी समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंडल में बृहस्पतिवार की शाम चली तेज आंधी के बीच मुरादाबाद के छजलैट और अमरोहा के मंडी धनाैरा में बाइक सवारों पर पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। इस हादसे में एक की माैत हो गई। जबकि फाैजी समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


छजलैट के गांव भीकनपुर निवासी बबली (42), रिजवान और आमिर राज मिस्त्री का काम करते हैं। बृहस्पतिवार की शाम यह तीनों कांठ के उमरी कलां से काम करके एक ही बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तीनो बिजनौर मार्ग स्थित छजलैट के गांव मथाना और रजपुरा के बीच पहुंचे तो अचानक तेज आंधी आ गई। सड़क किनारे खड़े पेड़ की डाल टूटकर उनकी बाइक पर गिर गई जिससे तीनों गंभीर घायल हो गए। घायलों को कांठ सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर डाॅक्टरों ने बबली और रिजवान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं आमिर को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। परिजन दोनों को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। जहां डाॅक्टरों ने बबली को मृत घोषित कर दिया। वहीं रिजवान की हालत नाजुक बनी हुई है।

दूसरी ओर मंडी धनाैरा क्षेत्र के गांव पालनपुर निवासी प्रदीप सिंह सेना में हैं। वह बृहस्पतिवार की शाम अपनी माता सुशीला देवी और बेटे देवांश के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। कमेलपुर रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास आंधी में एक पेड़ टूटकर उनकी बाइक पर गिर गया। तीनों पेड़ के नीचे दब गए। उधर से गुजर रहे लोगों ने तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सुशीला देवी के सिर में गंभीर चोटें आई है। उन्हें गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें