फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फाइनल में भिड़ेंगे मॉडर्न पब्लिक स्कूल व आरएसडी एकेडमी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में चल रहे एमपीएस हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबलों के बाद फाइनल की तस्वीर साफ हो गई। अब खिताबी मुकाबला मॉडर्न पब्लिक स्कूल और आरएसडी एकेडमी के बीच चार मई को खेला जाएगा। पहले क्वार्टर फाइनल में मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने एएम वर्ल्ड स्कूल चंदौसी को एकतरफा मुकाबले में हराया।
विज्ञापन

एमपीएस ने आठ ओवर में एक विकेट पर 189 रन बनाए, जवाब में एएम वर्ल्ड स्कूल की टीम आठ ओवर में चार विकेट पर 87 रन ही बना सकी। दूसरे क्वार्टर फाइनल में बोनी ऐनी पब्लिक स्कूल ने राजेंद्र एकेडमी को मात दी। बोनी ऐनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में चार विकेट पर 65 रन बनाए। जवाब में राजेंद्र एकेडमी की टीम आठ ओवर में एक विकेट पर 55 रन ही बना सकी।
पहले सेमीफाइनल में एमपीएस ने गांधी नगर पब्लिक स्कूल को 69 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। एमपीएस ने बिना विकेट खोए 129 रन बनाए, जबकि गांधी नगर की टीम 59 रन ही बना सकी। दूसरे सेमीफाइनल में आरएसडी एकेडमी ने बोनी ऐनी पब्लिक स्कूल को 7.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर हराया और फाइनल में प्रवेश किया।टूर्नामेंट का समापन चार मई को होगा, जहां मुख्य अतिथि विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित करेंगे। आयोजन में शाहवेज अली, नासिर हुसैन, आरपी. सिंह और सावन देओल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें