फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फैक्टरी से मशीनरी और 5.40 लाख रुपये के गबन में कर्मचारी पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र स्थित फैक्टरी के मालिक ने एक कर्मचारी पर फैक्टरी से मशीनरी और 5.40 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दिल्ली के राजापुर खुर्द निवासी अमन राठी ने कटघर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कल्याणपुर में उनकी फर्म है। जिसमें गोल्ड प्लेटिंग का काम होता है। अमन राठी का आरोप है कि कटघर के पीतलनगरी कमला विहार निवासी विश्वनाथ शर्मा उनकी फर्म में कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। अमन ने आरोप लगाया कि विश्वनाथ ने फैक्टरी से मशीनरी और पांच लाख 40 हजार रुपये का गबन कर दिया है। सीओ कटघर गौरव त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी विश्वनाथ शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें