फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षित किए गए सेक्टर-जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पंचायत भवन सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस अधिकारी और जोनल मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्त्रस्म का आयोजन दो सत्रों में किया गया, जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस अधिकारी और जोनल मजिस्ट्रेटों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों की जानकारी दी। ईवीएम एवं वीवीपैट के संबंध में भी जानकारी दी। प्रशिक्षण सत्र दो पालियों में किया गया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीठासीन एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट का चुनाव में दायित्व बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस बार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान का समय है, इसलिए पूरी सक्रियता बरतते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। बूथ पर समय से पहुंचे। हर दो घंटे पर मतदान की रिपोर्ट देनी होती हैै। मतदान के दिन पूरी पोलिंग पार्टी पर विशेष नजर रखें और मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम के साथ मंडी तक अवश्य आएं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अभी कोविड का प्रकोप कम नहीं हुआ है, इसलिए जिनके दो टीके लग गए हैं, वह मजिस्ट्रेट बूस्टर डोज अवश्य लगवा लें।
एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के लिए सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ सेक्टर पुलिस अधिकारी को नियुक्त किया गया है। टीम में 7-8 पुलिस कर्मी रहेंगे, चुनाव के दिन सुबह का समय बहुत महत्वपूर्ण होता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुपमा शांडिल्य ने बताया कि जोन/सेक्टर क्षेत्र में आने वाले मतदेय स्थलों पर निर्वाचन संपन्न कराने के लिए मतदान टोलियों को निर्वाचन सामग्री एवं ईवीएम आदि समय से प्राप्त कर गंतव्य स्थल को प्रस्थान कराना सुनिश्चित करेंगे। सभी जोनल मजिस्ट्रेट अपने सभी सेक्टरों में अपराह्न चार बजे तक सीपीएमएफ की मतदेय स्थलों पर पहुंचने की सूचना निर्वाचन कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएंगे। इस दौरान प्रथम सत्र में प्रेक्षक अलका श्रीवास्तव, राजीव कुमार और प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र में प्रेक्षक दिनेश कुमार मौर्या, पुलिस प्रेक्षक किशन सहाय मीणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें