मुरादाबाद- लखनऊ रेल मार्ग पर धनेटा रेलवे स्टेशन के पास स्थित 118 साल पुराने जर्जर पुल पर रविवार को सात घंटे 60 कर्मचारी ने गार्डर बदलने का कार्य किया। जिस कारण रेल प्रशासन ने बरेली और मुरादाबाद के बीच सात घंटे ट्रेनों का संचालन बंद रखा। लखनऊ से आने वाली तीन ट्रेनें चंदौसी होकर मुरादाबाद पहुंचीं। जबकि माल गाड़ी को रोक दिया गया था।
मुरादाबाद से बरेली जाने वाली ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।मंडल रेल प्रबंधक अजय कुमार सिंघल ने बताया कि बरेली और रामपुर के बीच स्थित धनेटा के पास 118 साल पुल है। इस पुल के गार्डर जर्जर हो गए थे। रविवार को चार गार्डर बदल दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक गार्डर बदलने का कार्य किया गया। जिस कारण बरेली और मुरादाबाद के बीच रेल संचालन बंद कर दिया गया था। जबकि माल गाड़ियों को बीच में ही रोक दिया गया था। उन्होंने बताया कि सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चले गार्डर बदलने के कार्य में 60 कर्मचारी लगे।
डीआरएम एके सिंह ने मौके पर जाकर अपनी मौजूदगी में कार्य कराया। उन्होंने बताया कि लखनऊ से मुरादाबाद की ओर आने वाली तीन ट्रेनों को बरेली से पहले ही रसोइया रेलवे स्टेशन से चंदौसी होकर मुरादाबाद भेजा जाएगा। डीआरएम ने बताया कि मुरादाबाद से बरेली और लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनें अपने निर्धारित रूट से चलती रहेेंगीं।