फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: 17 जुलाई तक बाधित रहेगा दिल्ली लखनऊ रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन

Fri, 12 Jul 2019 05:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
ट्रेन (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

लखनऊ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर वाशेबल एप्रेन का मरम्मत और सुधार कार्य 17 जुलाई तक चलेगा। ये कार्य 25 जून से चल रहा है। 12 जुलाई तक पूरा किया जाना था। जिसकी वजह से 20 जोड़ी ट्रेनें बारह जुलाई तक रद्द की गई थी। अब इन ट्रेनों का निरस्तीकरण बढ़ा दिया गया है। जिसकी वजह से दिल्ली- लखनऊ और लखनऊ- सहारनपुर, लखनऊ- देहरादून रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों का निरस्तीकरण 17 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन


मालदा टाउन आनंद विहार (14003) एक्सप्रेस 16 जुलाई तक, आनंद विहार मालदा टाउन (14004) एक्सप्रेस चौदह जुलाई, बरौनी अंबाला हरिहर एक्सप्रेस 15 और 18 जुलाई को रद्द रहेगी। अंबाला बरौनी हरिहर एक्सप्रेस 13 और 16 जुलाई तक रद्द रहेगी। प्रयाग बरेली पैसेंजर 14 से 18 जुलाई तक, बरेली प्रयाग पैसेंजर 13 से 17 जुलाई तक, लखनऊ सहारनपुर (अप व डाउन ) 13 से 17 जुलाई तक, प्रयाग घाट पैसेंजर अप व डाउन 13 से 17 जुलाई तक निरस्त रहेगी।

इसके अलावा कुछ ट्रेनें 13 से 17 जुलाई के बीच परिवर्तित रेल मार्गों से गुजारी जाएंगी। जय नगर अमृतसर शहीद एक्सप्रेस बरास्ता बुढ़वल सीतापुर सिटी से रोजा होकर जाएगी। जबकि इसी रास्ता से वापस आएगी। पोरबंदर एक्सप्रेस का भी मार्ग बदला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें