फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 जनवरी से चलेगी पुरी-न्यू ऋषिकेश दैनिक स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पुरी और योगनगरी ऋषिकेश के बीच दैनिक स्पेशल ट्रेन (08477/78) 27 जनवरी से चलेगी। यह ट्रेन पुरी से 27 जनवरी को रात आठ बजकर 45 मिनट पर चलेगी और 29 जनवरी को रात नौ बजकर 50 मिनट पर योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी। हालांकि यह ट्रेन मुरादाबाद जंक्शन से होकर नहीं गुजरेगी, लेकिन रेल मंडल के रुड़की, हरिद्वार, मोतीचूर, रायवाला और वीरभद्र स्टेशनों पर ठहरेगी। यह जानकारी उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

रेलवे ने शुक्रवार को दो ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है। सीपीआरओ ने बताया है कि ट्रेन नंबर (04060/59) नई दिल्ली - बनारस एक्सप्रेस 29 जनवरी से और ट्रेन नंबर (02573/74) मुज्जफरपुर-आनंदविहार एक्सप्रेस 31 जनवरी से रद्द रहेंगी। कोहरे के कारण उत्तर रेलवे में कई ट्रेनें देरी से भी चल रही हैं तो वहीं कुछ ट्रेनों में बुकिंग बेहद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें