फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज लौटेगी हाईवे की रफ्तार

Mon, 15 Aug 2016 03:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
kanwad yatra - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन दिन से डायवर्ट चल रहे एनएच 24 पर आज दोपहर से ट्रैफिक पटरी पर लौट आएगा। बीते दो दिन से बसें तो दूर कारें भी मुश्किल से निकल पा रही थी। 
विज्ञापन


तीन दिन से बसों के लिए भटक रहे रोडवेज यात्रियों को आज (सोमवार) दोपहर से राहत मिलने की उम्मीद है। पिछले तीन दिनों से डायवर्जन से प्रभावित रोडवेज बसों का संचालन पटरी पर लौट आएगा। बसों का संचालन मुरादाबाद और पीतलनगरी बस अड्डे से किया जाएगा। सोमवार दोपहर से सभी रूट खुल जाएंगे। 

सावन के आखिरी सोमवार पर कांवड़ मेला को देखते हुए शुक्रवार दिन से ही रूट डायवर्ट कर दिया गया। हाईवे पर भारी वाहनों के इंट्री पर रोक लगा दी गई। इसका बसों कें संचालन पर असर पड़ा। तीन दिनों से रोडवेज की बसें शहर में प्रवेश नहीं की। सभी बसें बाहर से रवाना की गई। दोनों बस अड्डा बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


बसों का संचालन ट्रांसपोर्ट नगर आरटीओ आफिस से किया गया। बसों के लिए यात्री मुरादाबाद से पीतलनगरी बस अड्डे के साथ ट्रांसपोर्ट नगर और बाईपास की दौड़ लगाते रहे। 
विज्ञापन


तीन दिन यात्रियों ने दुश्वारियां झेली। आरएम अतुल जैन ने बताया कि सोमवार दोपहर से बसों का का संचालन पुरानी व्यवस्था की जाएगी। बंद सभी रास्ते खुल जाएंगे। दोनों बस अड्डों से बसों का संचालन होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें