फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रेन में घुसा ट्रैक्टर

Tue, 20 Dec 2016 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : self
विज्ञापन
मुरादाबाद-संभल रूट पर राजा का सहसपुर जंक्शन के पास मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार दोपहर संभल जा रही डीएमओ से ट्रैक्टर ट्राली टकरा गई। इंजन के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली 60 मीटर दूर तक घसीटते हुई गई।
विज्ञापन


हादसे में चालक ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं ट्रैक्टर-ट्राली और पत्थराें के ढेर में फंसी ट्रेन भी पलटते-पलटते बची। जांच में सामने आया है कि ट्रैक्टर चालक ने ट्रेन को ओवरटेक करने की कोशिश की जिससे हादसा हुआ। रेलवे ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।

साथ ही सिविल थाने में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से वाया राजा का सहसपुर रेलवे जंक्शन होते हुए संभल को जाने वाली डीएमओ (74304)  सुबह 11 बजे मुरादाबाद से चलकर दोपहर 12 बजे सहसपुर रेलवे जंक्शन पर पहुंची।
विज्ञापन


यहां से डीएमओ संभल के लिए रवाना हुई। ट्रेन अभी सहसपुर जंक्शन से करीब 500 मीटर आगे अजुध्या डिस्टलरी के दक्षिणी प्रवेश द्वार के सामने मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंची थी कि अचानक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आ गई। जो ट्रेन से टकरा गई। ट्रेन ट्रैक्टर-ट्राली को घसीटते हुए करीब 60 मीटर आगे तक ले गई।

इस दौरान ट्रैक्टर के दोनाें अगला और एक पिछला पहिया निकल गया, जिससे ट्राली भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक हजरतनगर गढ़ी के गांव मंढवा निवासी किसान हरवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बेहोशी की हालत में 108 एंबुलेंस से बिलारी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें