फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकरार और हंगामे के बीच बांटा गया कैश

Tue, 20 Dec 2016 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
note - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को बैंकों पर खूब भीड़ रही। बैंकों ने देर शाम तक ग्राहकों को कैश बांटा। हालांकि इस दौरान  लेकिन इस दौरान लाइन में लगे लोगों ने हंगामा भी किया। बैंक और एटीएम लाइन में पहले लगने की जद्दोजहद में लोगों में नोंकझोंक और तकरार हुई।
विज्ञापन


रविवार को बैंक बंद होने के कारण बहुत से लोग कैश नहीं निकाल पाए थे। इस कारण सोमवार को बैंकों और एटीएम मशीनों पर भीड़ टूट पड़ी। अधिकांश बैंकों में कैश न होने के कारण लोगों को कैश नहीं मिला। लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस और गार्डों को खासा मशक्कत करनी पड़ी।

महानगर में एसबीआई, प्रथमा, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी समेत कई बैंकों ने कैश बांटा। इन बैंकों से लगे एटीएम में भी कैश उपलब्ध रहा। लोगों ने एटीएम और बैंक दोनों से कैश निकाला। पिछले कई दिन से कैश की किल्लत झेल रहे प्रथमा बैंक के ग्राहकों को सोमवार को राहत मिली।
विज्ञापन


बैंक ने अपनी अधिकांश शाखाओं पर कैश बांटा। बैंक अधिकारियों ने बताया कि आरबीआई से जितना पैसा मिला था, सब बांट दिया है। अब मंगलवार से कैश की कमी रहेेगी। वहीं पीएनबी सोमवार की तरह ही अपने ग्राहकों को कैश देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें