फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डेढ़ करोड़ में टाउनहाॅल की दुकानें नीलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। टाउनहाॅल पर तैयार किए गए शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स की दुकानों का आवंटन मंगलवार को हुआ। अपर नगर आयुक्त कार्यालय में दुकानों के लिए नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन

नीलामी में दुकानों के लिए कुल 1,04,15,000 रुपये की प्रीमियम दर निर्धारित की गई थी, लेकिन नीलामी में 1,51,65,000 रुपये में 15 दुकानों का आवंटन हुआ। इस नीलामी प्रक्रिया की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई। दुकानों की नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही बुध बाजार के खोखा संचालकों को बड़ा झटका लगा है।
बुध बाजार के 13 खोखा संचालकों को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहत देते हुए टाउनहाॅल के शापिंग काॅम्प्लेक्स में साढ़े आठ लाख रुपये की प्रीमियम राशि पर दुकानें आवंटित करने के निर्देश दिए थे। व्यापारियों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट से व्यापारियों को बड़ा झटका लगा था। नगर निगम के अधिकारियों ने व्यापारियों को नीलामी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कहा था, लेकिन इन व्यापारियों ने नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त निशा मिश्रा और उप नगर आयुक्त रामपाल की मौजूदगी में नीलामी की प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें