फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स वसूली के नाम पर उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर निवासी डा. अजय पोपली ने नगर निगम की टैक्स वसूली टीम पर अनर्गल टैक्स लगाने, घर पहुंच कर उनके वृद्ध पिता को डरा धमका कर जबरन 13.93 लाख रुपये वसूल ले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने नगर निगम की इस उत्पीड़नात्मक कार्रवाई के खिलाफ न्यायालय जाने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डा. अजय पोपली ने बताया कि वर्ष 2016 तक उनके व उनके परिवार के लोगों से हाउस व वाटर टैक्स के रूप में नगर निगम ठीक टैक्स लेता रहा। इसके बाद नगर निगम की टीम अनावश्यक रूप से बिना किसी आधार के टैक्स बढ़ा कर नोटिस देती रही। इसकी उन्होंने समय समय पर शिकायत भी की, लेकिन निगम के अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। कुछ दिन पहले भी उनके पिता नगर निगम कार्यालय गए थे और अधिकारियों को सभी साक्ष्यों के साथ प्रार्थना पत्र देकर टैक्स को ठीक करने की बात कही थी लेकिन आश्वासन देकर टरका दिया। कई बार आपत्तियां दाखिल कीं पर कोई निर्णय इस पर नहीं लिया गया। आरोप है कि इसी बीच नगर निगम के करीब 20 कर्मचारी 27 जनवरी को उनके घर जा धमके और उनके 70 वर्षीय पिता को घेर कर बैठ गए। दबाव बनाया। कहा कि उनके परिवार के लोगों पर टैक्स के रूप में 31.29 लाख रुपये बकाया है। प्रतिष्ठान पर सील लगाने जैसी तरह-तरह की धमकियां देने लगे। बाद में जबरन उनके परिवार के तीन प्रतिष्ठानों से 13.91 लाख रुपये जमा करा ले गए। अजय पोपली ने बताया कि नगर निगम की इस कार्रवाई से उनके पिता खासे आहत हैं तथा परिवार के लोग भी काफी दुखी हैं। निगम टीम जान बूझकर उनकी प्रतिष्ठा धूमिल करने की कोशिश कर रही है। डा. अजय पोपली ने नगर निगम से उनका बिल ठीक करने की मांग की है। ऐसा न करने पर इसके विरोध में न्यायालय जाने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें